Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

दया करो

Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद #Rambriksh Bahadurpuri #Rambriksh Bahadurpuri kavita #Rambriksh Bahadurpuri Ambedkar Nagar #Daya per kavita #Ambedkar Nagar poetry 44920 0 Hindi :: हिंदी

कविता -दया करो 

सूख गयी है ताल तलैया
  ठप  बैठे  हैं नदी की नैया
   चिंगारी  सी  है  दोपहरिया
     एक बर्तन पानी धरा करो!
          हम पक्षी पर दया करो।  

हम पक्षी अब तड़प रहे हैं
  नदियां  नाले चटक रहे हैं
     पानी  का आसार कहीं न
        हम बेजुबान का भला करो!
            हम पक्षी पर दया करो।  

भटक-भटक चलते राहों में
   तड़प  रहें  जीवन आहों में
     प्यासे प्यासे निकल रहा दम
         हो तुम्हीं दयालु दया करो!
            हम पक्षी का भला करो।  

भोजन  राहों  में  चुग  लेते
   कम या ज्यादा जो मिल पाते
      मांग  रहे   न  और  कोई कुछ
          बस  थोड़ा  पानी  दिया करो! 
              हो तुम्हीं दयालु दया करो। 

जल पीने को कहां से लाऊं
   अपना दुखड़ा किसे सुनाऊं
      धरती  पर  संज्ञान  तुम्हीं हो
         बस इतना कष्ट किया करो!
           हो तुम्हीं दयालु दया करो। 

रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर यू पी 


Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: