Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सुख-दुःख जीवन की रही बहुत पुरानी रीत

Dr Satywan Saurabh 20 May 2023 कविताएँ समाजिक 42814 0 Hindi :: हिंदी

आशाओं के रंग
●●●
बने विजेता वो सदा, ऐसा मुझे यकीन ।
आँखों में आकाश हो, पांवों तले जमीन ।।
●●●
तू भी पायेगा कभी, फूलों की सौगात ।
धुन अपनी मत छोड़ना, सुधरेंगे हालात ।।
●●●
बीते कल को भूलकर, चुग डालें सब शूल ।
बोयें हम नवभोर पर, सुंदर-सुरभित फूल ।।
●●●
तूफानों से मत डरो, कर लो पैनी धार ।
नाविक बैठे घाट पर, कब उतरें हैं पार ।।
●●
छाले पांवों में पड़े, मान न लेना हार ।
काँटों में ही है छुपा, फूलों का उपहार ।।
●●●
भँवर सभी जो भूलकर, ले ताकत पहचान ।
पार करे मझदार वो, सपनों का जलयान ।।
●●●
तरकश में हो हौंसला, कोशिश के हो तीर ।
साथ जुड़ी उम्मीद हो, दे पर्वत को चीर ।।
●●●
नए दौर में हम करें, फिर से नया प्रयास ।
शब्द कलम से जो लिखें, बन जाये इतिहास ।।
●●●
आसमान को चीरकर, भरते वही उड़ान ।
जवां हौसलों में सदा, होती जिनके जान ।।
●●●
उठो चलो, आगे बढ़ो, भूलो दुःख की बात ।
आशाओं के रंग से, भर लो फिर ज़ज़्बात ।।
●●●
छोड़े राह पहाड़ भी, नदियाँ मोड़ें धार ।
छू लेती आकाश को, मन से उठी हुँकार ।।
●●●
हँसकर सहते जो सदा, हर मौसम की मार ।
उड़े वही आकाश में, अपने पंख पसार ।।
●●●
हँसकर साथी गाइये, जीवन का ये गीत ।
दुःख सरगम-सा जब लगे, मानो अपनी जीत ।।
●●●
सुख-दुःख जीवन की रही, बहुत पुरानी रीत ।
जी लें, जी भर जिंदगी, हार मिले या जीत ।।
●●●
खुद से ही कोई यहाँ, बनता नहीं कबीर ।
सहनी पड़ती हैं उसे, जाने कितनी पीर ।।

(नव प्रकाशित चर्चित दोहा संग्रह 'तितली है खामोश' से साभार)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: