Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

स्वतंत्रता दिवस-आज ही के दिन हुआ भारत अपना आजाद

Omkar Sriwastva 13 Aug 2023 कविताएँ देश-प्रेम स्वतंत्रता दिवस,जय हिंद,अमृत महोत्सव 41579 0 Hindi :: हिंदी

आज ही के दिन हुआ भारत अपना आजाद था,
भारत मां के असंख्य वीर पुत्रों में भी एक "आजाद" था।
आजादी के लिए कितने वीर बलिदान हुए,
असंख्य वीर इस संग्राम में कुर्बान हुए।
इसी धरा पर "वीरांगना लक्ष्मीबाई" और "शिवाजी महाराज" हुए,
अकबर जिसके डर से कांपा वही "वीर महाराणा प्रताप" हुए।
कितना सुनाऊं गौरव गाथा 18 साल की आयु में फांसी पर चढ़ने वाले "खुदीराम बोस" हुए,
24 की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को हिलाने वाले "असफाकुल्लाह,भगत सिंह सरदार" हुए।
ब्रिटिश काल में "आजाद हिन्द" सेना स्थापित करने वाले "नेताजी सुभाष हुए",
कैसे भुल जाऊं उन्हें ,कलिंग वाले "अशोक सम्राट" हुए।
विश्व के प्रथम गणराज्य वाले "चंद्रगुप्त महाराज" हुए,
चाणक्य नीति से राजनीति सीखने वाले "चाणक्य आचार्य" हुए।
सत्य और अहिंसा वाले "महात्मा गांधी" महान हुए,
देश को एक धागा में पिरोने वाले "लौहपुरुष" पटेल सरदार हुए।
आजादी के बाद "जवाहरलाल नेहरू"जी देश के प्रधान हुए,
प्रथम राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक "डॉ राजेंद्र प्रसाद" हुए।
दुनिया के मिसाइल की दुनिया में दिशा देने वाले "मिसाइलमैन"अब्दुल कलाम" हुए,
पंजाब केशरी और नरम दल के प्रखर क्रांतिवीर "लाला लाजपतराय" हुए।
युवा संन्यासी और शिकागो में भारत का पहचान देने वाले "स्वामी विवेकानन्द" हुए,
अपने वेदों की महता को बताने वाले "सरस्वती दयानंद" हुए।
स्वाधीनता आंदोलन में सन 1857 जैसे कितने ही संग्राम हुए,
अंग्रेजों के क्रूरता का उदाहरण देते कितने जालियांवाला बाग नरसंहार हुए।
200 वर्षो की कड़ी संघर्ष के बाद वीर क्रांतिकारियों के पूरे उनके अरमान हुए,
इसके बाद बाबासाहब के लिखे संविधान के जारी देश में फरमान हुए।
वीरांगनाओं में आयरन लेडी "इंदिरा गांधी" देश की अभिमान हुईं,
प्रथम महिला पायलट "कल्पना चावला" देश की शान हुईं।
इसी दिन अंग्रेजी हुकूमत से हम भारतीय आजाद हुए,
अंग्रेजी शासन से हम आबाद हुए।
आजादी के 76 साल बाद आज देश के दुश्मन भी गुमनाम हुए,
क्योंकि आज हर भारतीयों के "जय हिन्द,जय भारत" के नारों से भरे हुए जुबान हुए।
वीर शहीदों के समर्पण पर गर्व कर हर्षित आज श्रीवास्तव ओमकार हुआ,
पूरे दुनिया में आज भारत का है जयजयकार हुआ।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: