Rakshi 15 Feb 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत 17073 0 Hindi :: हिंदी
20
तलाश
तलाश मेरी खत्म नहीं होती
हर रोज मै तुमको ढूंढती हूं
कभी गुलशन में कभी वीराने में
कभी खुशी में कभी ग़म के तरानों में
कभी आगाज़ में कभी अंजाम में
कभी दुआओं में कभी दरगाहों में
कभी ख्वाहिशों में कभी ख्वाबों में
कभी प्यालों में कभी पैमानों में
कभी सवालों में कभी जवाबों में
कभी उलझन में कभी सुलझन में
कोई आवाज नहीं कोई साज़ नहीं
तुम हो भी या सिर्फ खयालों में कहीं
रुखसार परवीन