Amarnath Yatra 28 Nov 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार और मोहब्बत 6445 0 Hindi :: हिंदी
सपनों सी लगती थी वो शाम, जब पहली बार देखा तुम्हारा नाम। दिल ने ऐसे धड़कन छेड़ी, जैसे किसी ने खुशियों की बात कही।हवा में खुशबू बस तुम्हारी थी, हर दिशा में तस्वीर तुम्हारी थी। न जाने कैसे सब कुछ बदल गया, एक नज़रिया, एक सपना सच हो गया।तुम हँसी तो लगा फूल खिल गए, तुम बात करो तो मौसम मिल गए। तुम चले आओ तो दिन बन जाए, तुम दूर रहो तो दिल भर आए।न कुछ माँगा है, न कुछ चाहिए, बस तुम्हारा साथ साँसों में समाए। ये रिश्ता दिल से जुड़ जाए कहीं, नाम तुम्हारा मेरी हर धड़कन में रह जाए।