Ranjana sharma 14 Jan 2024 कविताएँ दुःखद तेरी जिंदगी से जा रहे हम# Google# 45355 0 Hindi :: हिंदी
सनम तेरी जिंदगी से जा रहे हम
लौट कर ना आयेगें तेरे दर पे दुबारा हम
तू खुश रहना अपने प्यार के साथ
मेरा प्यार तो निकला किसी और का सनम
मेरी जिंदगी तो तुझसे खुशनुमा थी
पर तू तो कहीं और ही महक रहा था
तेरी मुस्कुराहट देख मैं मुस्कुरा रही थी
पर तेरी हंसी पे किसी और का ही हक था
गर तुझे मुझसे मोहब्बत ना थी तो
झूठे सपने क्यों दिखाया
तुझे मेरे संग कोई रिश्ता ना निभाना था
तो दिल में अरमान क्यों जगाया
बेवफा तू नहीं बेवफा तो वो वक़्त था
जो साथ कुछ पल का देकर
जिंदगी भर का जख्म दे दिया था
तुझे हम रोक भी कैसे सकते थें
जब तू किसी और का हो चुका था
शिकायत भी क्या करते अब हम तुमसे
मेरे ही जब किस्मत का दोष था
तेरा साथ मेरी जिंदगी में
रब ने शायद यहीं तक लिखा था
धन्यवाद