AAIDAN GOYAL 11 Feb 2025 कविताएँ अन्य #मोटिवेशनल #tu paryas kar. Motivational kavita // aspirant 31709 0 Hindi :: हिंदी
तु प्रयास कर, अगर गिर जाए, तो उठ। नई फिर से शुरुआत कर, तु प्रयास कर......।। तुम इस जमीन पर आया है, कई बातों से लड़कर, ना ही वक्त बर्बाद कर, नई फिर से शुरुआत कर, तु प्रयास कर......।। सुन ना दुनिया की बातें, मन को ना उदास कर, नई फिर से शुरुआत कर, तु प्रयास कर......।। चिंता क्यों करता है तू, लोगों की कई बातों पर, भूल जा सब तानों को, रख भरोसा अपने आप पर, नहीं फिर से शुरुआत कर, तु प्रयास कर......।। गिर उठ,फिर तू चल, यह तेरी परीक्षाएं हैं, जीत जाएगा तु एक दिन, अपने आप पर विश्वास कर, नहीं फिर से शुरुआत कर, तु प्रयास कर......।।