Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

"वक्त का सबक"

Anilkumar Rathwa (Sameer) 14 Oct 2025 कविताएँ समाजिक "वक्त का सबक" 28285 0 Hindi :: हिंदी

जब ज़िन्दगी मुस्कुराना भूल जाती है,
और उम्मीदों की लौ भी डगमगाने लगती है,
तब समझो, वक्त तुम्हें परखने आया है,
तेरी हिम्मत और तेरे इरादे आज़माने आया है।

हर कोई साथ छोड़ देता है उस घड़ी,
जब तू गिरता है, पर उठ नहीं पाता।
पर याद रख, वही गिरना तो सिखाता है,
कि अगली बार ज़िन्दगी कैसे संभालनी है, ये बताता है।

बुरा वक्त तेरा दुश्मन नहीं होता,
वो तेरे भीतर का योद्धा जगाता है।
तू जब आँसुओं को पीकर मुस्कुराता है,
तो अच्छा वक्त खुद चलकर तेरे दरवाज़े तक आता है।

जो कांटों पर चला हो नंगे पाँव,
उसी के हिस्से में फूलों का बाग़ आता है।
जो अंधेरों में भी उम्मीद की किरण खोज ले,
उसी के जीवन में सूरज उजाला लाता है।

इसलिए ए दोस्त,
जब हालात तुझसे लड़ाई करें,
तो घबराना मत — यही तो तेरी उड़ान की तैयारी करें।
अच्छे वक्त को देखने से पहले,
हर किसी को बुरे वक्त से गुज़रना पड़ता है।

क्योंकि जो रात सबसे अंधेरी होती है,
उसी के बाद सुबह सबसे सुनहरी होती है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: