Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

वो शिक्षक ही तो हैं,

AAIDAN GOYAL 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य Teacher/ गुरु/ motivational/ education/ 36676 0 Hindi :: हिंदी

वो शिक्षक ही तो हैं,
कभी डांट इसने प्यार जताया,
कभी रोक - टोक कर चलना सिखाया।
कभी काली स्लेट पर चाक से,
उज्ज्वल भविष्य का सूरज उगाया।
हार हार के फिर लड़ना ही जीत है सच्ची,
ऐसा एहसास हमको जताया।
कोशिश करते रहना हर पल,
जीवन का अर्थ हमे बतलाया।
कभी हक के लिए लड़ना सिखाया,
कभी गलती बताकर कभी गलती छुपाकर,
एक सच्चे गुरु का फर्ज निभाया।
कभी माता - पिता बन दी सलाह,
कभी दोस्त बन हौसला बढ़ाया।
कोशिश करते रहना हर पल,
जीवन का अर्थ हमें ये बतलाया।
वो शिक्षक ही तो हैं, वो शिक्षक ही तो हैं।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: