Ajeet 14 Oct 2024 कविताएँ प्यार-महोब्बत जन्म दिवस की बधाई 42140 0 Hindi :: हिंदी
मैं जन्म दिवस की बधाई देता हूं
लो सर
सिंघल की मिठाई देता हूं।
खुशियां मिले हजार आपके आंचल में
फूल खिले हजार आपके आंगन में
कलरव की दुहाई देता हूं,
मैं जन्म दिवस की बधाई देता हूं
लो सर
सिंघल की मिठाई देता हूं।
हर मिनट हर घंटा
खुशियों की लहर आती रहे
चांदनी चांद के साथ गाती रहे
आपके जीवन में खुशियों की रात लाती रहे,
ब्रेड, समोसा, और घेवर कि
बरसात आती रहे,
मैं अपने मन की सुनाई देता हूं,
मैं जन्म दिवस की बधाई देता हूं
लो सर
सिंघल की मिठाई देता हूं।
जिसे आप कभी ना भूले
घेवर और दो लस्सी के गिलास देता हूं
इस साल की बेहतरीन शुभकामनाएं देता हूं,
मैं जन्म दिवस की बधाई देता हूं
लो सर
सिंघल की मिठाई देता हूं।।
रचनाकार - अजीत