सुनील सागर 30 Mar 2023 शायरी दुःखद दिल की बात, दिल की शायरी, वफ़ा की शायरी, बेवफ़ाई की शायरी, नजर वाली शायरी, दर्द वाली शायरी, मोहब्बत वाली शायरी, इश्क वाली शायरी 108829 1 5 Hindi :: हिंदी
1) वक्त - वक्त की बात हैं ज़नाब !
जिनकी नजरें अक्सर ढूंढा करती थी मुझको,
अब वो नजरें फेर लिया करती हैं ।
2) आजकल आतंक की दीवारें ढाह रही हैं सरकार ,
गर इजाज़त हो तो
तेरी मोहब्बत की दर्द भरी इमारत भी ढाह दूँ ।
3) घड़ी अपनी देने के लिए कितनों ने हाथ उठाये इस जमाने में ,
पर कोई अपना वक्त दे न सका ।
4) कुछ ज्यादा फ़र्क नहीं हैं
तेरे रहने या न रहने में ,
पहले तुझको पढ़ने की कोशिश करता था ,
अब खुद को ।
5) वफ़ा तू निभा न सकी ,
बेवफ़ाई तू कर न सकी ,
शायद यही था तेरा प्यार ,
जिसे तू कभी बता न सकी ।
3 years ago