Ranjana sharma 27 Jul 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत सच्ची मोहब्बत#Google# 24882 0 Hindi :: हिंदी
जो बिना मतलब आपसे प्यार करें
वो है सच्ची मोहब्बत
जो बिना छुए ही आपसे प्यार करें
वो है सच्ची मोहब्बत
आपके चेहरे की मुस्कान देख
उसका चेहरा खिल जाए
वो है सच्ची मोहब्बत
आपके उदास सूरत को देख
उसका मुखड़ा मुरझा जाए
वो है सच्ची मोहब्बत
जब आपका दिल रोता है
और उसके आंखों से आंसू आ जाए
वो है सच्ची मोहब्बत
जो आपके खुशी के लिए
अपना सबकुछ न्यौछावर कर दें
वो है सच्ची मोहब्बत
पर ए एक तरफा मोहब्बत है
और एक तरफा मोहब्बत
बहुत दर्द और तकलीफ देती है
क्योंकि हम जिससे मोहब्बत करते हैं
उसे तो परवाह ही नहीं
हमारे जज्बातों की हमारे दर्द की
पर फिर भी दिल उसी से मोहब्बत करें ,तो
वो है सच्ची मोहब्बत
धन्यवाद🙏🏼