Poonam Mishra 12 Aug 2024 गीत देश-प्रेम वीरों को समर्पित एक गीत 41055 0 Hindi :: हिंदी
शीर्षक। ____ वीरों को नमन! अंधकार भरी रातों में जो सीमा पर दीप जलाते हैं ! ठंडी गर्मी की परवाह किए बगैर जो सीमा पर सीना ताने खड़े रहते हैं ! देश के उन वीरों को नमन! जो भारत मां का कर्ज चुकाते हैं । दिल में कितना भी हो दर्द यह हंस, कर जान लुटाते हैं ! परिवार वालों से दूर रहकर यह राष्ट्र के प्रति अपना धर्म निभाते हैं! ऐसे वीरों को नमन! जो भारत मां का कर्ज चुकाते हैं। जब वीरों की आंखों में नींद नहीं! तब हम जाकर चैन से सोते हैं। सर पर कफन बांध कर देश की! रक्षा करते हैं ! उन वीरों को नमन जो देश की खातिर वीरगति को पाते हैं ! वीरों की कुर्बानी ! न जाने ?कितनों को जीवन दे जाती है! वीरों को मौत का भी डर नहीं! क्योंकि मरकर वह अमर हो जाते हैं ! ऐसे वीरों को नमन ! जो देश की खातिर अपना कर्तव्य निभाते हैं । स्वरचित लेखिका पूनम मिश्रा