Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कविता = किरदार

Vipin Bansal 23 Apr 2023 कविताएँ धार्मिक 33671 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( किरदार )

एक पर्दा है संसार !
हम सब हैं एक किरदार !!
अदाकार की अदाकारी !
देख रहा वो बैठा पार !!
ख़त्म न होती यहाँ कहानी !
बस बदलते हैं किरदार !!
एक पर्दा है संसार !
हम सब हैं एक किरदार !!

रेखा कर्म की न सीधी जाए !
गोल घुमाकर वापस लाए !! 
पाप हमारे हमें पुकारे !
सर पर रहता भार !!
लिखे पटकथा कर्म लेखनी !
सब कर्मों का ही सार !!
एक पर्दा है संसार !
हम सब हैं एक किरदार !!

बाप बना न बना तू बेटा !
पति बना न बना इंसान !!
हर भूमिका में विफल रहा !
तेरा जीवन है‌ बेकार !!
अदाकार की अदाकारी से !
खुलते हैं बैकुण्ठ के द्वार !!
एक पर्दा है संसार !
हम सब हैं एक किरदार !!

मर्यादाओं का सियाराम ने !
खूब निभाया था किरदार !!
सोलह कला निपुण थे कान्हा !
दिया श्रीमद्भगवदीता ज्ञान !!
हरि रंग में रंग ले बंदे !
ये जन्म मिले न हर बार !!
एक पर्दा है संसार !
हम सब हैं एक किरदार !!

विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: