Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

क़लम का कावा

Santosh kumar koli ' अकेला' 14 Dec 2025 कविताएँ समाजिक क़लम का कावा 6514 0 Hindi :: हिंदी

तलवार से तीव्र, 
क़लम की धार। 
सह्य करवाल की,
असह्य क़लम की मार। 
अंत में क़लम के, 
नीचे आती तलवार। 
क़लम की मार से, 
क़लम ही सकती उभार। 

क़लम सिर कलम करती नहीं, 
देती फेर। 
क़लम फेरा अनंत, अनंतक, 
हंता शमशेर। 
क़लम बैठी ताकती, 
काल क्रम मुंडेर। 
अमिट कर्म लेख, 
जो ईश ने दिया उकेर। 

क़लम है कमल, कपिला, 
क्रांति, क़ातिल। 
क़लम कसक न मिटे, 
मरता तिल- तिल। 
क़लम तेज को मिटा न सके, 
अनल, अनिल। 
है अशक्त है सशक्त, 
जंग, रंग मेज के कायल।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: