Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सीधी टक्कर

Santosh kumar koli ' अकेला' 09 Mar 2025 कविताएँ समाजिक सीधी टक्कर 24369 0 Hindi :: हिंदी

सत पथ पर रत, 
टक्कर जीवन उद्देश्य से। 
स्व संजात परदा उठे, 
क्षमता रहस्य से। 
सलिल में अनल लगा दे, 
टक्कर चुग़ली तलब से। 
स्वार्थ चुग्गा चुगा, 
चढ़ा गिरा दे नभ से। 
विश्वासघाती के आगे, 
फीकी लगती है शक्कर। 
लो इनसे, सीधी टक्कर। 

खुद हाथ रखता अंँगारा, 
टक्कर गूढ़ गुस्से से। 
सोओ संघर्ष सेज, 
दूर शय्या शस्य से। 
ज़ंग से जड़ बने, 
टक्कर आवृत आलस से। 
मेहनत है यशदीकरण, 
चमको जग निज यश से। 
दगा नहीं सगा, 
बनों मत मकर मगर। 
लो इनसे, सीधी टक्कर। 

जीने दे न मरने दे, 
लो नकारात्मक सोच से। 
सुखद सोचो, सुखद रहो, 
बचो सोच की मोच से। 
दुर्गुणों से लो टक्कर, 
चुन -चुन, गिन- गिन। 
खुद की टक्कर खुद से होगी, 
कहलाओगे तुम जिन। 
शम शमा जलाओ, 
क्षिति पर क्षत्र नहीं अमर। 
लो इनसे, सीधी टक्कर। 
लो इनसे, सीधी टक्कर।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: