Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम

Rambriksh Bahadurpuri 07 May 2026 कविताएँ समाजिक #Rambriksh bahadurpuri #utho dhara ko chhod gagan ko chhu lo tum 4932 1 5 Hindi :: हिंदी

उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,


उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम 
तुम्हीं एक हो वीर इसे न भूलो तुम

किस्मत भी आती है हिस्से में उनके 
तकदीर स्वयं गढ़ने की हिम्मत हो जिनके
मन मारे मत बैठो खुद को तोलो तुम
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

खाने वाले तो भीख मांग कर भी खाते हैं 
पर क्या सोहरत के सीढ़ी पर चढ़ पाते हैं? 
अगर नहीं तो बंद पटल को खोलो तुम 
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

ऊंचे-ऊंचे देख शिखर सिर झुक जाने से
क्या हुए विफल हम जीवन में मंजिल पाने से ?
अगर नहीं तो खेल और कुछ खेलों तुम
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

जीवन है संघर्ष सोंच लो अपने मन में 
रच दो एक इतिहास स्वयं का इस जीवन में
चुप मारे मत बैठो खुल कर बोलो तुम
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

हर मुश्किल का भी अपना एक हल होता है 
संघर्षों का निश्चित ही एक कल होता है 
अगर नहीं तो किंतु परन्तु में झूलों तुम
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

बैठ हाथ पर हाथ धरे या पछताने से 
मिला किसे है स्वर्ग पूर्व ही मर जाने से 
अभी समय है,बंद नेत्र को खोलो तुम
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

कंकड़-पत्थर तूफानें भी पर पर तेरे
खड़े मिलेंगे जगह जगह ही तुझको घेरे 
संघर्षों से लड़ कर जीवन जी लो तुम
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

लची लेखनी आज तुम्हें ही समझाने को
कहें बहादुरपुरी आज कुछ कर जाने को
खुद पर कर विश्वास,भ्रम को छोड़ो तुम
उठो धरा को छोड़ गगन को छू लो तुम,

रामवृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Avnish Dutt
Avnish Dutt Nice

3 weeks ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: