Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आंखें-बात आंखों आंखों में

Maushami 10 May 2023 कविताएँ अन्य आंख # बातें #कटती 41305 0 Hindi :: हिंदी

आंखें
होती है बात आंखों आंखों में
कटती है रात आंखों आंखों में
आंखें नित दिन सपना देखें
करे इशारे आंखों आंखों में।
दिन भर के बोझ से आंखें थक गई,
जरा सुस्ता लेने पर आंख लग गईं।
किसीने आंख चुरा लीं
तो किसीने आंख लड़ा ली।
किसकी आंखों का पानी मार गया 
तो कोई आंखों में पानी लिए मर गया।
कोई आंख की किरकिरी बन गया 
तो कोई चाहत बन सिर आंखों पर बैठ गया।
कोई आंख लाल कर रहा है 
तो कोई आंखों में चुभ रहा है।
भाव कई , आंखें कई
कई राज , बातें अनकही।
आंखें केवल देखती नहीं,
अनुभव समेटती हैं।
बिना कुछ कहे बहुत कुछ कहती हैं।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: