Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ये पत्तों की टहनियों से

Kishor Kumar Bhardwaj 13 Jan 2026 कविताएँ अन्य पतझड़ 9778 0 Hindi :: हिंदी

#पतझड़
ये पत्तों की टहनियों से
जुदा होने का मौसम है।
तन्हा छोड़ उन्हें
हवाओं में बह जाने का मौसम है।
ये पतझड़ है।

गम की नम आंखों से झांकती
टहनियों के वीराने का मौसम है।
जो शाख से टूटकर जा चुके
अब उन्हें भुलाने का मौसम है।
ये पतझड़ है।

गर्म हवाओं से दूर
सर्द हवाओं का मौसम है।
बहार ए वफ़ा की न फिक्र कर
ये उनके रूठ जाने का मौसम है।
ये पतझड़ है

वो जो बंधन तोड़ कर जा चुके
उनके मिट जाने का मौसम है।
बहारो से कोंपले फूटेगी शाख पर,
सोचकर जश्न मनाने का मौसम है।
जाने भी दो
ये पतझड़ है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: