Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

शतरंज और जीवन

Anilkumar Rathwa (Sameer) 21 Sep 2025 कविताएँ समाजिक शतरंज और जीवन 15040 1 5 Hindi :: हिंदी

हर मोहरे की अपनी पहचान,
जैसे जीवन में हर इंसान।
प्यादा भी यदि मंज़िल पाए,
तो रानी बन शक्ति दिखाए।

चलते समय सोचो हर बार,
जल्दबाज़ी कर देगी हार।
धैर्य रखो, मत घबराओ,
सही समय पर कदम बढ़ाओ।

कभी-कभी करना पड़ता त्याग,
तभी खुलता जीत का मार्ग।
रखना संतुलन बचाव और वार,
यही है जीवन का सच्चा सार।

राजा की रक्षा सबसे ज़रूरी,
जैसे जीवन की प्राथमिकता पूरी।
हार भी सिखाए जीत का मोल,
गिरकर उठना ही है असली रोल।

शतरंज सिखाता एक ही बात,
सोच-समझकर करो हर जात।
जीवन भी है खेल महान,
धैर्य, बुद्धि और विश्वास की पहचान।

Comments & Reviews

Sunil Kumar vijayvargiy
Sunil Kumar vijayvargiy बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं बहुत अच्छी कविता है

8 months ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: