Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

तुम वीर हो 🚩

Sunil suthar 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक मोटिवेशनल वीर रस कि कविता 🙏 60643 0 Hindi :: हिंदी

तुम वीर हो...

न मानो तो तुम कायर, तीर हो,
तुम मानो तो विश्व की तस्वीर हो,
तुम वीर हो  राजवीर हो...

सब कुछ बिखरा है इधर उधर,कई किरदार छूटे है अधूरी कहानियों मे,
खुद को ढूंढना है अपनी जिंदगानी मे,पल-पल यू ना तुम तरस खाओ,

न मानो तो तुम कायर, तीर हो,
तुम मानो तो विश्व की तस्वीर हो,
तुम वीर हो  राजवीर हो ||

पहाड़ो की चोटी छूना है, कठिनाइयों  से रास्ता खोजना है,
फौलाद बन मिटा दो अपनों की दरार, इन ठोकरों की आड़,
मुस्कुराकर अपनी पीड़ा को सुला दो, सिकवे गिले सब को भुला दो,

न मानो तो तुम कायर, तीर हो,
तुम मानो तो विश्व की तस्वीर हो,
तुम वीर हो  राजवीर हो ||

रूकावटों को हटा, रास्ते फिर से बना लो,
देश की संस्कृति बस यू ही सवार दो,अपने बगीचे को फूलों से बहार दो....
उड़ रहा है वक़्त झोंको से, तुम चलों अपनी ही धुन मे,
देर अच्छी नहीं होती अच्छे वक़्त के लिए,
चाँद भी निकलता है रात अंधेरें मे,

न मानो तो तुम कायर, तीर हो,
तुम मानो तो विश्व की तस्वीर हो,
तुम वीर हो  राजवीर हो ||

सूरज की किरणों के पथ से काले-काले आवरण हटा दो,
सहज हो गया गति के, नदियों के तुम आर-पार  हो जाओं,
दाएँ -बाएँ से गूज उठी आवाज, अब "सुनिल" खुद का तेवर बढ़ा दो,
घिरने गिरने के तरल रहस्यों की अदृश्य तुम शक्ति बना लो,

न मानो तो तुम कायर, तीर हो,
तुम मानो तो विश्व की तस्वीर हो,
तुम वीर हो.. राजवीर हो ||

                                                                         लेखक :- सुनिल सुथार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: