Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हर ज़रूरत से पहले

Rupesh Singh Lostom 15 Feb 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत हर ज़रूरत से पहले 7624 0 Hindi :: हिंदी

तुमसे मोहब्बत है मुझे हर इक वजह से पहले,
तुम मेरी ज़रूरत हो हर इक ज़रूरत से पहले।

दीवानगी क्या चीज़ है, ये लोग क्या जानेंगे,
मैंने तुम्हें चाहा है हर एक हद से पहले।

न रांझा की सी तड़प कम है, न मजनूं से कम हूँ मैं,
तुमको ही माँगा है सदा हर इक सूरत से पहले।

मैंने तो चाहा है तुम्हें रूह की गहराई से,
जैसे कृष्ण ने राधा को हर इबादत से पहले।

तुम्हारी फ़िक्र भी है मुझे ख़ामोश दुआ की तरह,
जैसे शिव ने विष पी लिया दुनिया से पहले।

खो दूँ न तुमको ये डर हर पल रहता है दिल में,
इसलिए तुम्हारा होना है मुझे हर आफ़त से पहले।

तुम बिन तो बस साँस चलेगी, ज़िंदगी ना होगी,
तुम नाम हो मेरा हर इक पहचान से पहले।

अब “लॉस्टम” भी कहता है ये दुनिया के सामने,
तू ही मेरा सब कुछ है हर इक चाहत से पहले।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: